पहले सप्ताह की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में संगठनात्मक बैठक आयोजित करने के क्रम में शनिवार, 5 सितंबर को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कमिटी की बैठक गोविंदपुर पंचायत में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने बताया कि संगठनात्मक बैठक में मंडल कमिटी के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी तथा गोविंदपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक चर्चा की जाएगी।
बैठक का आयोजन गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता वकील सिंह के घर के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम का समय पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित किया गया है। मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। ऐसे में मंडल स्तर की बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।







1 thought on “गोविंदपुर में शनिवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल”