Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
Advertisement

विष्णुगढ़: नाले के पानी में तैरता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, दूसरे दिन मिला शव

विष्णुगढ़ के अखाड़ा चौक निवासी करीब 50 वर्षीय अशोक कुमार का शव करोंज मोड़ के समीप नाले के पानी में तैरता मिला। अशोक शुक्रवार सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है...

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • करोंज मोड़ के समीप नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
  • शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था अशोक
  • एक दिन से लापता था, शनिवार सुबह मिला शव
  • हॉस्पिटल चौक पर ठेला लगाकर परिवार गुजर-बसर करता था
  • मौत के कारणों का अभी स्पष्ट नहीं हुआ खुलासा
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के चेडरा पंचायत अंतर्गत अखाड़ा चौक निवासी करीब 50 वर्षीय अशोक कुमार का शव शनिवार सुबह करोंज मोड़ के समीप एक नाले के पानी में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में मातम पसरा है।

फाइल फोटो: मृतक अशोक
फाइल फोटो: मृतक अशोक

अशोक कुमार, पिता स्वर्गीय गजानंद प्रसाद, हॉस्पिटल चौक पर ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वे शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह करोंज मोड़ के समीप नाले के पानी में उनका शव तैरता मिला।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अशोक कुमार मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े: घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “विष्णुगढ़: नाले के पानी में तैरता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, दूसरे दिन मिला शव”

Leave a Comment