Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: चौपारण में तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने नाकाम की साजिश

Published: Jul 31, 2026  •  Updated: Jul 31, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग): हजारीबाग पुलिस ने अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने तीन संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई।

hazaribagh police big action three criminals arrested with weapons in chouparan police foils major crime plan2

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में कुछ संदिग्ध युवक हथियार के साथ ठहरे हुए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए होटल में दबिश दी और तीनों संदिग्धों को धर दबोचा।

तलाशी में हथियार, कारतूस और वाहन बरामद

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक देसी रिवॉल्वर, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की डिजायर कार (BR01DG6000) तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH02BJ4723) बरामद की गई। बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर चौपारण थाना में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: अक्षय यादव (21 वर्ष), पिता जितेंद्र यादव, लोदीपुर, थाना बेलागंज, जिला गया (बिहार); प्रिंस कुमार (19 वर्ष), पिता बसंत प्रसाद, बेला सोनेपुर, थाना बेलागंज, जिला गया (बिहार); तथा करण राज (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र प्रसाद, मकदूमपुर गया, थाना मकदूमपुर, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क, हथियार के स्रोत और संभावित वारदात की योजना की गहन जांच कर रही है।

आपराधिक इतिहास: प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रिंस कुमार के खिलाफ गया रेल थाना कांड संख्या 28/2025 (धारा 109/118/3(5) बीएनएस व 27 आर्म्स एक्ट), बेलागंज थाना कांड संख्या 114/2024 (धारा 341/323/337/338/353/307/34 भा०द०वि० एवं 25(1)/26/35 आर्म्स एक्ट) तथा बेलागंज थाना कांड संख्या 532/2024 (धारा 303/317(4)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं। वहीं अक्षय यादव के विरुद्ध बेलागंज थाना कांड संख्या 114/2024 (धारा 341/323/337/338/353/307/34 भा०द०वि० एवं 25(1)/26/35 आर्म्स एक्ट) तथा बेलागंज थाना कांड संख्या 370/2025 (धारा 304(2) बीएनएस) दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। प्रेस विज्ञप्ति में करण राज के विरुद्ध किसी पूर्व आपराधिक मामले का उल्लेख नहीं किया गया है।

hazaribagh police big action three criminals arrested with weapons in chouparan police foils major crime plan3

चौपारण पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात

इस पूरी कार्रवाई में चौपारण थाना पुलिस की सक्रियता और सतर्कता अहम रही। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने सूचना मिलते ही टीम के साथ त्वरित रणनीति बनाकर होटल की घेराबंदी कराई, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस की समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने भी चौपारण पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि उनका झारखंड में किन लोगों से संपर्क था और वे किस उद्देश्य से चौपारण पहुंचे थे।

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को सख्ती से कुचला जाएगा। अवैध हथियार रखने वालों और अपराध की साजिश रचने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े: चौपारण में मचा सियासी बवाल! पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने विधायक और थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

Leave a Comment