Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

Hazaribagh : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चौपारण से 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Published: Jul 28, 2026  •  Updated: Jul 28, 2026
hazaribagh-police-big-action-41-cartons-of-illegal-english-liquor-seized-in-chouparan-smuggler-absconds
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (Hazaribagh): हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र से 41 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक सफेद रंग की XUV-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) से कुल 1968 बोतल (180 एमएल) Officers Choice व्हिस्की जब्त की है। हालांकि अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक को 26 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्दुआ मोड़ की ओर से एक XUV-500 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर कठम्बा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण थाना पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई।

hazaribagh-police-big-action-41-cartons-of-illegal-english-liquor-seized-in-chouparan-smuggler-absconds

टीम ने ग्राम पड़रिया पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध XUV-500 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस बल को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच की सीट से 41 पेटी Officers Choice व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 बोतल 180 एमएल की थी। इस प्रकार कुल 1968 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब और वाहन को जब्त कर चौपारण थाना लाया तथा उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रिय भूमिका रही अहम

पूरे अभियान में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। गुप्त सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस टीम के साथ रणनीति बनाकर संभावित मार्गों पर घेराबंदी कराई और सघन वाहन जांच अभियान शुरू कराया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार चालक एवं शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, थाना प्रभारी पंकज कुमार, दिव्य प्रकाश, बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़े: Giridih: 8 लाख का सुलभ शौचालय बना शोपीस, उद्घाटन से पहले ही जर्जर, तिसरी में सरकारी धन के उपयोग पर उठे सवाल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

Leave a Comment