Hazaribagh: चौपारण के केबीएसएस +2 हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव...

Craft Samachar
3 Min Read

Chouparan (Hazaribagh): चौपारण प्रखंड स्थित केबीएसएस +2 उच्च विद्यालय में प्राचार्य कालीचरण राम की अगुवाई में पहली बार प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करमा पंचायत प्रतिनिधि सह विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस भव्य मंच पर होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है। बच्चों की मेहनत, लगन और सकारात्मक ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजदेव यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने और अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर देश का भविष्य तय करते हैं।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चौपारण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिमान्यु भगत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार राणा, पंचायत समिति सदस्य अनिल वर्णवाल एवं राम नरेश पाण्डेय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालीचरण राम सहित शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया। शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा की गई और शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार, उत्तम कुमार, महेश प्रसाद वर्णवाल, नागेश्वर वर्मा, महेश महतो, कमाल अहमद अंसारी, संजय कुमार राम, राजा राम रवि, शिव कुमार, राधा कृष्ण पाठक, सतेंद्र मिश्र, विजय कुमार, विवेक कुमार, रेशमी कुमारी, सुलेखा कुमारी, दीपक कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, निवास चन्द्र सिन्हा, नीरज कुमार, मनोतोष प्रमाणिक, सुबोध कांत राणा, सुरेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी, निभा कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh: बरही अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, विधायक मनोज यादव ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।