Katkamdag (Hazaribagh): हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए अड़रा पंचायत स्थित ग्राम सलगा डिपो के समीप एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम-जनमन के अंतर्गत बनने वाली यह सड़क हजारीबाग-सिमरिया मुख्य पथ एनएच-522 से सलगा बिरहोर टांडा प्राथमिक विद्यालय तक जाएगी। करीब 1 किलोमीटर लंबी इस पक्की सड़क के निर्माण से आजादी के बाद पहली बार सलगा बिरहोर टांडा सीधे मुख्य धारा से जुड़ सकेगा।

दौरे के दौरान सलगा डिपो पहुंचने पर स्थानीय लोगों विशेषकर बिरहोर परिवारों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई। ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल को फूल-मालाएं पहनाईं, पुष्पगुच्छ भेंट किए और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर पथ निर्माण की आधारशिला रखी।

शिलान्यास के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बिरहोर परिवार के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने इस सड़क सौगात के लिए सांसद मनीष जायसवाल का आभार व्यक्त किया। संवाद के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पहले हमने आपके यहाँ बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था कराई और अब यह पक्की सड़क आपके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम करेगी। आपकी हर समस्या का समाधान एक-एक कर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने मौके पर मौजूद अन्य स्थानीय लोगों की भी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

अपने इस सघन दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी निभाया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वे सलगा गांव के निवासी विजय यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी सुपुत्री को आगामी विवाह के उपलक्ष्य में शादी पूर्व लहंगा भेंट कर अपना आशीर्वाद दिया।
इसके बाद वे ग्राम सुल्ताना पहुंचे, जहां भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विजय गिरी के आवास पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर परिचर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमदाग मंडल सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, भाजपा नेता गणेश तूरी, विजय गिरी, सुरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, प्रमोद यादव, जगन्नाथ प्रजापति, राजू कुमार शाह, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
इसे भी पढ़े: Hazaribagh: बरकट्ठा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, ट्रक से भरा अंग्रेजी शराब बरामद