Hazaribagh News: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

Craft Samachar
2 Min Read

Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के अस्नाटांड और नापोखुर्द स्थित मुरली पहाड़ में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 40 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया था।

पुलिस ने बरामद जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही विनष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। बड़कागांव पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

इसे भी पढ़े: गुपचुप बेचने वाली महिला की हत्या का खुलासा, गैंगरेप और मर्डर मामले में महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।