हजारीबाग। कारा निरीक्षणालय, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग एवं दि आर्ट ऑफ के संयुक्त तत्वावधान में बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामान्य योगा प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार, सम्प्रेक्षणगेह, आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, वृद्धाश्रम, कर्जन ग्राउंड आदि स्थानों पर संस्था के सदस्यों ने सेवायें प्रदान की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार के काराधिक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन, कारापाल अंजय कुमार श्रीवास्तव, सुबोध कुमार, मनोज कुमार, प्रेम जी, सुनील कुमार आदि, ओपन जेल के प्रभारी कारापाल लुपेश्वर तिवारी, बड़ा बाबू रवि कुमार, कक्षपाल शशिभूषण प्रसाद, गृह रक्षक अजय यादव, शहनवाज अहमद, महिला गृह रक्षक कौशल्या कुमारी, सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी जय प्रकाश यादव, पारा चिकित्साकर्मी सोनी कुमारी गुप्ता, शिक्षक मनोज कुमार, हाउस कीपर विशाल कुमार, दि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, पूनम जायसवाल, पूनम कुमारी (बेबी दीदी), दिवीता चौरसिया, अर्पणा कुमारी, तारकेश्वर सोनी के अलावे वोलन्टियर्स निशांत सोनी, मो सद्दाम हुसैन, आकाश अग्रवाल, सृष्टि,गीता अग्रवाल, रेखा, तन्मय सोनी, कृष्णा अग्रवाल, कल्पना गोयल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
इसे भी पढ़े: चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार