महिलाओं की ताकत से मजबूत होगा कांग्रेस का जनाधार: रमा खलखो
चौपारण (हजारीबाग)। कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को चौपारण स्थित पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर प्रखण्ड स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे परिसर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति उनके उत्साह की चर्चा होती रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला मोर्चा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं और राजनीति में उनकी बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को नई दिशा दे रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर संगठन की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा।

विशिष्ट अतिथि एवं बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि किसी भी आंदोलन या सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती में महिलाओं का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि महिला मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने की, उन्होंने कहा कि चौपारण प्रखण्ड में महिला मोर्चा लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने संगठन विस्तार, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस समर्थकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसरोकारों के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला मोर्चा की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटु यादव, मुखिया उषा देवी,पंसस इंदु वर्णवाल, सुषमा केसरी, पिंकी विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र दांगी, मनोज सिंह, दिगंबर भूईयॉ, रामफल सिंह, प्रहलाद सिंह कोठारी सिंह नीरज सिंह महेश केसरी टुन्नू वर्णवाल नकुल यादव नवीन यादव संजय यादव मोहम्मद सलाम मोहम्मद जकाउल्लाह मोहम्मद परवेज अनीश राजा मतीनुल्लाह मोहम्मद गुल बाहर जगदीश यादव सकलदेव यादव विशुंधरी महतो अक्षय पांडे नारायण प्रजापति संजय सिंह संजय यादव महेश यादव रामदेव यादव शंभू यादव सतनारायण पांडेय वीरेंद्र यादव बहादुर राणा संतोष रजक नीरज जैन अशोक सिंह इत्यादि सहित हजारों महिला शामिल थी।