Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बोकारो में दिल दहला देने वाला हादसा: चॉकलेट मांग रहे मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3.5 साल के बच्चे की मौत

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के मासूम को मामा ने कथित तौर पर पिस्तौल थमा दी; अचानक गोली चलने से सिर में गोली लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई...
Published: Oct 17, 2026 9:57 PM  •  Updated: Oct 17, 2026 9:57 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में पिस्तौल से चली गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम साहिल राम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, बच्चा अपने मामा राजेश कुमार से चॉकलेट मांग रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मामा ने बच्चे को खेलने के लिए पिस्तौल थमा दी। इसी बीच अचानक गोली चल गई, जो बच्चे के सिर में जा लगी। गोली लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने के दौरान परिवार में मची अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे चास स्थित मुस्कान अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

इस घटना ने एक बार फिर हथियारों को लेकर लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: चौपारण में डांडिया नाइट का उत्साह, गढ़काली मंदिर और हनुमान मंदिर बिगहा में उमड़ा भक्तों का उल्लास

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Saraikela News: चांडिल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Hazaribagh News: चौपारण में डांडिया नाइट का उत्साह, गढ़काली मंदिर और हनुमान मंदिर बिगहा में उमड़ा भक्तों का उल्लास

Dhanbad News: सरायढेला में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुखिया का 32वां शहादत दिवस मना, प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Hazaribagh News: नवरात्र में भी बिजली संकट से बेहाल बरही और चौपारण, लोडशेडिंग के नाम पर घंटों कट रही बिजली

CM हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्में

दुर्गा पूजा को लेकर साहिबगंज शहर के पंडालों में पहुंचे एसडीओ और सीओ, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

1 thought on “बोकारो में दिल दहला देने वाला हादसा: चॉकलेट मांग रहे मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3.5 साल के बच्चे की मौत”

Leave a Comment