चौपारण में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर की देखरेख में सोमवार को केबीएसएस प्लस टू हाई स्कूल चौपारण में जनगणना 2027 के तहत प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आगामी 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य के लिए नियुक्त सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के पहले बैच का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि केबीएसएस चौपारण में कुल आठ बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बैच को तीन-तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के लिए कुल नौ दिनों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान 16 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण कार्य को डिजिटल माध्यम से किस प्रकार संपन्न किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड में जनगणना कार्य के लिए कुल 332 प्रगणक एवं 54 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक अनिल राणा, प्रशिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, मो. कैसर आलम, सुरेंद्र कुमार दास, कमलेश कुमार कमल, मनोज कुमार रवि, राजा राम रवि सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: 28 अप्रैल 2026 राशिफल: जानिए आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा खुशियां, किसे रहना होगा सावधान

इसे भी पढ़े: हजारीबाग में सनसनी: 5 दिनों से लापता युवक व दो युवतियों के शव नदी से बरामद, हत्या की आशंका

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में फूड पॉयजनिंग से हड़कंप: गोलगप्पा-चाट खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत, 20 से अधिक बीमार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।