Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

बरांय पंचायत की बदहाल राहें: सड़क व पुल-पुलिया के लिए विधायक के दर पर पहुंची जनता की आवाज

Published: Apr 22, 2026  •  Updated: Apr 22, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

क्राफ्ट समाचार/राजेश दुबे विष्णुगढ़

विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के बरांय पंचायत में सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण जीवन को मुश्किलों में डाल दिया है। इसी समस्या को लेकर पंचायत की उपमुखिया समाजुन निशा एवं पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि शाहिद अंसारी ने बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो को ज्ञापन सौंपकर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत के कई गांव आज भी सड़क एवं पुलिया से वंचित हैं।जिसके कारण रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति तब और विकराल हो जाती है जब बारिश के मौसम में कच्चे रास्ते दलदल में तब्दील हो जातें हैं, और नाले नदियां उफान पर आ जाती है। ऐसे में गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। बरांय पंचायत के उपमुखिया समाजुन निशा ने बताया कि इस बदहाली का सबसे ज्यादा असर किसानों, मजदूरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों पर पड़ता है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। वहीं बाजार से संपर्क टूट जाने के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों की पूर्ति में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में पंचायत के क ई महत्वपूर्ण स्थलों पर सड़क और पुलिया निर्माण की मांग की गई है। इसमें चरका पत्थर के पास बोहिया नाला पर पुलिया व करीब 300 मीटर सड़क निर्माण, दरबान अंसारी के खेत से बाबूजान अंसारी के खेत तक लगभग 700 मीटर सड़क व पुलिया, भेलवाटांड छठ घाट से बगोदर पार टांड मैदान तक करीब 500 मीटर सड़क व पुलिया का निर्माण, तथा महतोडीह जमुनिया नदी स्नान घाट से पारटांड मैदान तक लगभग 500 मीटर सड़क व पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं। जनप्रतिनिधि ने विधायक से आग्रह किया है कि क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों कै प्रयासों से यह कार्य शीघ्र पूरा होगा।

इसे भी पढ़े: भविष्य की ओर मजबूत कदम: विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में तीनों संकायों में नामांकन जारी

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

Leave a Comment