चौपारण में उपभोक्ता बेहाल: देवीशिका गैस एजेंसी की मनमानी, स्थानीय को नहीं, बरही में होम डिलीवरी!

Craft Samachar
3 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में देवीशिका एचपी गैस एजेंसी (Devishika Gas Agency) की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि स्तिथि सामान्य होने के बावजूद होम डिलीवरी का पूरा चार्ज वसूला जा रहा है पर चौपारण के उपभोक्ताओं को गैस घर तक नहीं पहुंचाई जा रही है, जबकि एजेंसी द्वारा दूसरे प्रखण्ड बरही क्षेत्र में होम डिलीवरी की जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि यह सीधी-सीधी भेदभावपूर्ण और मनमानीपूर्ण रवैया है। चौपारण में लोगों को घंटों तेज धूप में लंबी कतार में खड़े होकर खुद एजेंसी से गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़े: गिद्धौर थाना के थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो पर एसपी का सख्त एक्शन

एचपी गैस एजेंसी के कस्टमर केयर पर बताया गया कि बिल में लगभग 28 रुपये तक होम डिलीवरी चार्ज शामिल रहता है, लेकिन इसके बावजूद सेवा नहीं दी जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, अन्य गैस एजेंसियों द्वारा नियमित डोर-टू-डोर डिलीवरी किए जाने से यह सवाल और भी गंभीर हो गया है कि आखिर चौपारण के साथ ही ऐसा व्यवहार क्यों?

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और एजेंसी अपनी मनमानी पर उतारू है। यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं की पीड़ा बन चुकी है।

प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग

उपभोक्ताओं ने चौपारण के अंचल अधिकारी (सीओ) एवं आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से अपील की है कि तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर जांच की जाए और चौपारण में नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए अन्यथा डिलीवरी चार्ज की वसूली पर रोक लगाई जाए और एजेंसी की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़े: विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. ओझा एंड सन्स का संदेश, समग्र चिकित्सा पद्धति पर दिया जोर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।