चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Craft Samachar
2 Min Read

चतरा। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता के अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने वादे को निभाने का सराहनीय प्रयास किया है।मंगलवार देर शाम कालीचरण सिंह हंटरगंज प्रखंड के जोरी क्षेत्र स्थित पोस्तिया गांव पहुंचे और भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की।

ज्ञात हो कि सुरेंद्र यादव के निधन के बाद उनका परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सांसद कालीचरण सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। अपने इसी वादे को निभाते हुए कालीचरण ने सुरेंद्र यादव के बेटे और बेटी के 27 अप्रैल को होने वाले विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

सांसद कालीचरण सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि वे हर समय उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। कालीचरण ने दोनों बच्चों के सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। सांसद कालीचरण सिंह की इस मदद से परिवार के लोगों ने राहत महसूस की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में काफी सहूलियत मिलेगी।  मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह,मंडल अध्यक्ष गायत्री देवी,पूर्व महिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,अरुण सिंह,मुखिया मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: उपायुक्त ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।