चौपारण में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, प्रजाबाद बना विजेता

Nitish Keshri
2 Min Read
|

चौपारण। सांसद खेल महामहोत्सव के तहत आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। बिरसा खेल मैदान डुमरी में आयोजित टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। खिताबी भिंड़त में प्रजाबाद, बेलाही की टीम ने लराही को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। सेमीफाइनल मुकाबले में लराही ने गंगाआहार और प्रजाबाद ने ओबरा टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दी मैच प्रजाबाद के प्रेम यादव व सीरीज ओबरा के दुर्गेश व लराही के कृष्णा रजक को दी गई। विजेता टीम और उप विजेता टीम को सांसद ने नमो ट्रॉफी और नगद राशि देकर समान्नित किया। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नमो टूर्नामेंट पूरे लोकसभा में 21 प्रतियोगिता है। नमो का उद्देश्य नशे से दूरी व दुसरो को जागरूक करना। युवा दिनभर मोबाइल से चिपके रहते है आप मोबाइल छोड़कर खेल के प्रति अपना रुचि बढ़ाएं। विधायक ने कहा कि नमो टूर्नामेंट से जुड़कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के कार्य किया। खिलाड़ियों को उचित मंच मिला। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुखिया बिरेन्द्र रजक, सचिव विजय यादव, कोषाध्यक्ष सहदेव प्रसाद यादव आदि ने अतिथियो का स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, मुखिया सन्तोष सिंह, मंटु सिंह, जानकी यादव, प्रतिनिधि मोहन साव, समिति सदस्य जनार्धन सिंह, प्रतिनिधि बालेश्वर साव, अधिवक्ता बसन्त साव, बेलाही टीम के संरक्षक कपिल यादव, कोच भोला यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।