Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण : विधायक मनोज यादव ने किया नाई भवन का उद्घाटन, कार्यक्रम में दिखा उत्साह और जोश

Published: Nov 2, 2025 1:30 PM  •  Updated: Apr 8, 2026 3:58 AM
|
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -
राष्ट्रीय नाई महासभा बसरिया प्रक्षेत्र द्वारा आयोजित समारोह में विधायक का सम्मान जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा भेंट कर किया गया।

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के हथिया में रविवार को नव-निर्मित नाई भवन का भव्य उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोज यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा इकाई बसरिया प्रक्षेत्र द्वारा आयोजित समारोह में विधायक यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि नाई समाज अपनी मेहनत, प्रतिभा और सेवा भावना के लिए जाना जाता है। यह समाज किसी परिचय का नहीं बल्कि अपने कर्म और योगदान का मुहताज है। उन्होंने कहा, मैं कल भी आपके साथ था, आज भी हूं और भविष्य में भी आपके सुख-दुख में आपके साथ रहूंगा।

IMG COM 20251102 1854062

इस मौके पर विधायक ने समाज के लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष छेदी ठाकुर, सुरेश चंद्रवंसी, बालेश्वर ठाकुर, बैनाथ ठाकुर, बिरजू ठाकुर, प्रदीप शर्मा, गौतम ठाकुर, भरत शर्मा, प्रयाग ठाकुर, छोटन ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सुरेश शर्मा, तपेश्वर ठाकुर, सुबोध ठाकुर, जय करन ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सीताराम ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment