Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें फ्री में लाइव मैच देखने का तरीका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में अपनी चुनौती पेश करेगी...
Published: Nov 9, 2026 8:38 PM  •  Updated: Nov 9, 2026 8:38 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। जानें मैच का समय, मौसम, पिच रिपोर्ट और लाइव प्रसारण की जानकारी।

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में अपनी चुनौती पेश करेगी। इस दौरे के लिए BCCI ने टेस्ट, ODI और T20I टीमों का ऐलान कर दिया है। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। टेस्ट और ODI टीम में बड़े नाम शामिल टेस्ट और ODI टीम में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल को जगह मिली है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी। दीप्ति शर्मा को इन दोनों फॉर्मेट में उपकप्तान बनाया गया है। टीम में स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे भी शामिल हैं। T20I में शैफाली वर्मा को उपकप्तानी T20I टीम में स्मृति मंधाना कप्तान और शैफाली वर्मा उपकप्तान होंगी। निकी प्रसाद, जी कमलिनी और अनुष्का शर्मा को भी मौका मिला है। इनके अलावा हरमनप्रीत, जेमिमा, ऋचा और दीप्ति टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत समेत कई खिलाड़ियों को चुना गया है। अमनजोत कौर भी टीम में हैं। दिसंबर में खेले जाएंगे सात मुकाबले भारतीय टीम दौरे पर एक टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। – 9 दिसंबर: टेस्ट, ग्केबेर्हा – 16 दिसंबर: पहला ODI, पार्ल – 19 दिसंबर: दूसरा ODI, केपटाउन – 22 दिसंबर: तीसरा ODI, ब्लोमफोंटेन – 26 दिसंबर: पहला T20I, बेनोनी – 29 दिसंबर: दूसरा T20I, पोटचेफस्ट्रूम – 30 दिसंबर: तीसरा T20I, पोटचेफस्ट्रूम तीनों फॉर्मेट की महिला टीम टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे। ODI टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे। T20I टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (कप्तान), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणानी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे। Ved PB स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट साउथ अफ्रीका दौरा BCCI टीम महिला क्रिकेट टीम

India U19 vs Pakistan U19: अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन का शतक बेकार, हमजा जहूर ने भारत से छीनी जीत अंडर-19 एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया। अर्जुन राजपूत ने 107 रन बनाए, लेकिन हमजा जहूर ने नाबाद शतक जड़कर मैच पलट दिया।

मुंबई: दिवाली के दिन भारतीय क्रिकेट फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया जीत के करीब पहुंचकर भी मैच गंवा बैठी। ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से अर्जुन राजपूत ने 107 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन हमजा जहूर के नाबाद शतक ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। 61 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद पलटा मैच 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 14.4 ओवर में टीम ने 61 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखकर लग रहा था कि मुकाबला भारत के पक्ष में जाएगा। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। छठे विकेट के लिए हमजा ने हसनैन अब्बास के साथ 107 रन जोड़े। हसनैन ने 67 गेंदों में 38 रन बनाए। अर्जुन की पारी पर हमजा का शतक भारी इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही और 42 रन पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद अर्जुन राजपूत ने 85 गेंदों में 107 रन बनाकर पारी संभाली। उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। भारत की टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में मनाल चौहान ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहित उल्वा को 2 विकेट मिले। हालांकि, हमजा की शानदार बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज जीत नहीं बचा सके। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़े: बुर्ज खलीफा पर छाई दिवाली की रोशनी, हिंदी में चमका हैप्पी दिवाली

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें फ्री में लाइव मैच देखने का तरीका”

Leave a Comment