Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण में क्रिकेट का महासंग्राम 11 नवंबर से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम, विजेता को 50 हजार का इनाम

चौपारण के ब्लॉक मैदान में 11 से 13 नवंबर तक 'दृष्टि कप-04' तीन दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। दृष्टि आई हॉस्पिटल के सौजन्य से होने वाले इस ग्रीन बॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें विजेता को 50 हजार का इनाम मिलेगा...
Published: Nov 4, 2026 9:15 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 9:16 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मैदान में 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। दृष्टि आई हॉस्पिटल, चौपारण के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का नाम ‘दृष्टि कप-04’ रखा गया है।

ग्रीन बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह है। अब दर्शकों को ब्लॉक मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है।

चौपारण: रोजगार के लिए रामगढ़ मेला गया था परिवार, पीछे से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “चौपारण में क्रिकेट का महासंग्राम 11 नवंबर से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम, विजेता को 50 हजार का इनाम”

Leave a Comment