सात माइल चौक पर ‘बचत बाजार’ का किया उद्घाटन, संचालकों को दी शुभकामनाएं
विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। शारदीय नवरात्र की महाषष्ठी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंडपों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कोनार डैम स्थित दामोदर घाटी निगम द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति तथा नरकी पंचायत दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती के चरणों में माथा टेका। सांसद मनीष जायसवाल ने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के सात माइल चौक में नवस्थापित ‘बचत बाजार’ का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

उक्त अवसर पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोकुल कुमार, समय सिंह, अश्विनी कुमार, शालिनी गुप्ता, आशीष कुमार (बॉर्डर), शंभू लाल यादव, उप प्रमुख सुशील मंडल, संजय सोनी, वरुण, गोल्डन जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











