Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

नन्हे अर्चित ने थामा झाड़ू, स्वच्छता के संदेश से गूंजा हजारीबाग झील परिसर

एवरमेयर फाउंडेशन ने हजारीबाग झील में स्वच्छता अभियान चलाया, जहां 10 वर्षीय अर्चित के उत्साह और 30 से अधिक सदस्यों की भागीदारी ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया...
Published: Sep 20, 2026 7:49 PM  •  Updated: Sep 20, 2026 7:49 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

स्च्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एवरमेयर फाउंडेशन का अभियान, 30 से अधिक सदस्यों ने की झील परिसर की सफाई

हजारीबाग। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को एवरमेयर फाउंडेशन की ओर से हजारीबाग झील परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में फाउंडेशन के करीब 30-35 सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर झील परिसर और आसपास फैले प्लास्टिक, कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को साफ रखने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। हजारीबाग झील शहर की पहचान और प्रमुख मनोरंजक स्थलों में शामिल है। ऐसे में इसकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

10 वर्षीय अर्चित ने बढ़ाया अभियान का उत्साह

स्वच्छता अभियान में महज 10 वर्ष के नन्हे अर्चित की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। अर्चित ने उत्साह के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया और झील परिसर से कचरा एकत्र करने में स्वयंसेवकों का हाथ बंटाया। छोटी उम्र में स्वच्छता के प्रति उसकी जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना ने अभियान में शामिल लोगों को प्रभावित किया।

अभियान में मौजूद सदस्यों ने कहा कि अर्चित जैसे बच्चों की सहभागिता यह संदेश देती है कि स्वच्छता की आदत बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। बच्चों की भागीदारी से समाज के अन्य लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा मिलती है।

प्लास्टिक कम करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील

अभियान के दौरान लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। स्वयंसेवकों ने कहा कि जलस्रोतों में प्लास्टिक और अन्य कचरा डालने से पर्यावरण के साथ-साथ जल की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इसलिए झील को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखने और नियमित रूप से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद: अभियान में गौरव दुबे, अभिराज, आयुष, प्रत्युष, अर्चित, विशाल, आर्यन, सचिन, अभिषेक, अंकित, चंदन, संजय, ऋषव, आकाश समेत अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक शामिल रहे।

इसे भी पढ़े: 24 घंटे में दो-तीन घंटे बिजली, अंधेरे में विष्णुगढ़

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

Leave a Comment