चौपारण में 2.5 करोड़ की तीन विकास योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

क्षेत्र में विकास की गति अब रफ्तार पकड़ने लगी है : मनोज यादव

हथिया में आहार का जीर्णोद्धार, बेला में चेकडैम व ताजपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

चौपारण (हजारीबाग)। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में 2.5 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। गांव पहुँचे विधायक का ग्रामीणों ने विधायक का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने ब्रहमोरिया पंचायत के ग्राम हथिया में बिछवा आहार का जीर्णोद्धार, बेला पंचायत के लेधिया नदी पर चेकडैम निर्माण और ताजपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े काम अब धरातल पर उतर रहे हैं और विकास की गति तेज हो चुकी है। उन्होंने संवेदकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि काम की गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

mla lays foundation stone for three development projects worth 2 5 crore in chauparan2

मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरुप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप सदस्य आरती कौशल व राकेश रंजन, मुखिया सरिता देवी, प्रवीण सिंह व पप्पू रजक, समिति सदस्य कैलाश भुइयाँ व रेखा देवी, पूर्व मुखिया शौकत खान, शम्भू सिंह, भाजपा नेत्री बसन्ती देवी, सुनील सिंह, विकास यादव, गजाधर प्रसाद, अरविंद साव, कपिलदेव यादव, सुमन सिंह, राजेन्द्र भगत, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, पवन सिंह, बबलू बर्णवाल, ईश्वरी यादव, अजय रविदास, इन्द्रदेव दांगी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: बरही : पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्तमान विधायक व सांसद पर किया तीखा प्रहार

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।