Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण में गैस एजेंसी पर प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की परतें

---Advertisement---

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसी पर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में अंचलाधिकारी (सीओ) संजय कुमार यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता रजिस्टर, बुकिंग प्रक्रिया और डिलीवरी सिस्टम की गहन जांच की गई। इसके साथ ही गोदाम में सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण हुआ, जिसमें अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, सिलेंडरों का सुरक्षित भंडारण और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति को जांचा गया।

IMG COM 20260414 2000442

मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करते हुए सीओ ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने समय पर गैस डिलीवरी नहीं मिलने, होम डिलीवरी में अनियमितता और अतिरिक्त शुल्क वसूली जैसी गंभीर शिकायतें सामने रखीं। शिकायतों को सुनते ही सीओ ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवा देना एजेंसी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि निर्धारित दरों पर ही सेवा उपलब्ध कराई जाए और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें समय पर और बेहतर गैस सेवा मिल सकेगी।

इसे भी पढ़े: अंबेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई कार्यक्रमों में लिया भाग

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ में पुलिस की जागरूकता पाठशाला, नशे और महिला अपराध के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

11 वर्षों से विष्णुगढ़ में शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा एम्बिशन, 1000 से अधिक विद्यार्थियों का भरोसा, 1 अक्टूबर से नया बैच

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

Leave a Comment