Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग: वोटर आईडी सत्यापन के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, सहायक प्रशासी पदाधिकारी निलंबित

हजारीबाग के बरही अनुमंडल कार्यालय में वोटर आईडी सत्यापन के नाम पर 100 रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद सहायक प्रशासी पदाधिकारी तुलसी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ की जांच में आरोप सही पाए गए थे...
Published: Nov 4, 2026 8:38 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 8:38 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई, एसडीओ की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही

हजारीबाग। वोटर आईडी सत्यापन और शपथपत्र में त्रुटियों के सुधार के नाम पर 100 रुपये लेने के आरोप में हजारीबाग जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बरही अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासी पदाधिकारी तुलसी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई थी।

जानकारी के अनुसार, मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य से जुड़ा है। चौपारण प्रखंड के एक व्यक्ति ने वोटर आईडी और शपथपत्र में त्रुटियों के सुधार के लिए बरही अनुमंडल कार्यालय में संपर्क किया था। इसी दौरान सत्यापन एवं सुधार के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।

हजारीबाग डीसी कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना की कॉपी

एसडीओ की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

मामले की जांच बरही के अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टूडू ने की। तीन नवंबर 2026 को उपायुक्त कार्यालय को भेजी गई जांच रिपोर्ट में सहायक प्रशासी पदाधिकारी के विरुद्ध लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी किया।

सरकारी सेवक आचार नियमावली के उल्लंघन का मामला

प्रशासनिक आदेश में सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 3.1 के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। वहीं, झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में चलकुशा रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान तुलसी श्रीवास्तव का मुख्यालय चलकुशा प्रखंड कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

अधिकारी ने दी थी अपनी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित पदाधिकारी ने पैसे लेने के आरोप से इनकार करते हुए अपनी सफाई दी थी। उनका कहना था कि शपथपत्र पर अधिवक्ता का अभिप्रमाणित हस्ताक्षर नहीं था और ली गई राशि शपथपत्र से संबंधित औपचारिकताओं के लिए थी। हालांकि, प्रशासनिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े: जामताड़ा: खमारबाद में भाजपा की संगोष्ठी, झामुमो समेत दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “हजारीबाग: वोटर आईडी सत्यापन के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, सहायक प्रशासी पदाधिकारी निलंबित”

Leave a Comment