पिकअप वैन की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल, बच्चे को स्कूल से लाने के दौरान हुआ हादसा

Craft Samachar
1 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तिसरी नारोटांड निवासी राजकुमार साव पिता सोमर साव अपने बच्चे को तिसरी में स्थित संत मैरेज स्कूल से लाने जा रहे थे, तभी गांधी चौक के पास सामने से आ रही एक मालवाहक पिकअप वैन WB03D-5299 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार साव सड़क पर ही गिर गए जिससे दाहिना पैर टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर जैनेन्द्र, और चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मालवाहक पिकअप वैन और स्कूटी बाइक को कब्जे में लेकर थाना साथ में ले गई वही मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े: तिसरी में धूमधाम से 135 वां डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।