Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

स्कूल रूआर 2026 अभियान की शुरुआत, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प, दीप प्रज्वलित कर की गई शुभारंभ

---Advertisement---

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक एवं समाजसेवी समेत अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को BDO मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना, नामांकन बढ़ाना तथा शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों की पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया जाए, ताकि सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा सकें।

मौके पर बीपीओ अक्षय कुमार, बीआरपी मृत्युंजय कुमार, तिसरी मुखिया किशोरी साव, घनश्याम गोस्वामी, बीआरपी सुनील बर्नवाल, पंचायत समिति सदस्य माला सिन्हा, उपप्रमुख बैजू मरांडी आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शानदार, 94% लाकर मोहित बने विद्यालय टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

विष्णुगढ़: बड़की बांध के पवित्र जल से गूंजा मां मनसा का जयकारा, रमुआ में उमड़ी आस्था, सोमवार को हवन-आरती के बाद होगा कलश विसर्जन

बिष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा

Leave a Comment