Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

Published: Apr 16, 2026 10:51 AM  •  Updated: Apr 16, 2026 10:53 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत दुलियाकरम गांव से प्रेम प्रसंग का एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रेमी की आत्महत्या के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे प्रेम संबंध को लेकर पंचायत बैठी थी। पंचायत के फैसले के बाद युवक रामजीत सोरेन मानसिक रूप से काफी आहत हो गया था। इसी तनाव के बीच उसने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है कि प्रेमी की मौत की सूचना मिलते ही प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों ने उसे संभालने का काफी प्रयास किया और स्थिति को देखते हुए उसे उसके मौसा के घर भेज दिया गया, ताकि वह इस दुख से उबर सके। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत के सदमे को सहन नहीं कर सकी और बुधवार को उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोग इस प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत से स्तब्ध हैं और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर हालात इतने खराब कैसे हो गए कि दो जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं।

इसे भी पढ़े: जय भीम के जयकारों से गुंजा चौपारण: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Hazaribagh News: बरही में 17 से 22 अक्टूबर तक चलेगा विशेष मतदाता अभियान, छूटे हुए योग्य मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

बराकर नदी के पानी से जलमग्न हुआ मॉडल स्कूल का मैदान, 294 विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 12 सिमकार्ड बरामद

आंगो पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

दुर्गापूजा पर चार दिन बंद रहेंगे सचिवालय के दफ्तर, बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी जान लें जरूरी बातें

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Comment