Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

PMCH धनबाद में 251 कन्याओं का पूजन, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने लिया आशीर्वाद

Published: Oct 17, 2026 7:02 PM  •  Updated: Oct 17, 2026 7:03 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

धनबाद। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर धनबाद स्थित PMCH में सेवा समर्पण की ओर से 251 कन्याओं के कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सनातन संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता, करुणा और सृजनशीलता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करती है।

कार्यक्रम में 251 कन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति के प्रति सम्मान और आस्था का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में बेटियों के सम्मान और महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर काजल झा, मनीषा सिंह, सुरभि, स्नेहा, रेखा शर्मा, छवि महतो, सुपृति वर्मा, प्रभा, पूजा और मोनिका सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment