रांची/कोलकाता: कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस घटना से उनका मन व्यथित है। उन्होंने मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
सीएम ने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी की सुरक्षा और रक्षा करने की प्रार्थना की।
कोलकाता के चोरबागन पूजा पंडाल में भगदड़ से कुछ लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
मां दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मां सभी…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 17, 2026
इसे भी पढ़े: महाष्टमी पर मां महागौरी की आराधना का विधान, जानें पूजा का महत्व और देवी के दिव्य स्वरूप की महिमा









1 thought on “कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ पर CM हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना, मृतकों के परिजनों के प्रति प्रकट की सहानुभूति”