Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

धनबाद में जमीन विवाद पर बवाल, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल…दो की हालत गंभीर

Published: Oct 21, 2025 10:22 AM  •  Updated: Oct 21, 2025 10:22 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Dhanbad : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुसमा कोडाडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस हिंसक झड़प में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) धनबाद ले जाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, भूषण मंडल की रैयती जमीन पर स्थानीय जमीन कारोबारी उत्तम सिंह जेसीबी मशीन से जबरन समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान भूषण मंडल के परिजन मौके पर पहुंचे और काम रोकने की मांग की।

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में दहशत

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा था, जो अब हिंसा में बदल गया।

इसे भी पढ़ें: Deoghar Breaking News: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, तलवार-डंडे चले, 3 घायल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment