ट्रेलर की जोरदार टक्कर से पलटी सवारी गाड़ी, थाना प्रभारी पंकज कुमार की अगुवाई में राहत कार्य जारी
चौपारण (हजारीबाग)। जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी के महानेटांड़ के पास एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, एक बेकाबू ट्रेलर की जोरदार टक्कर से सवारी गाड़ी पलट गई है। इस भीषण दुर्घटना में 4 से 5 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पूरे दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। वे स्वयं अपने नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा घायलों को गाड़ी से निकालकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
नोट: विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है। घटना के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें क्राफ्ट समाचार के साथ।
विस्तृत जानकारी: Hazaribagh News: दनुआ घाटी बनी मौत की घाटी: शवदाह के लिए बनारस जा रही सवारी गाड़ी में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत
इसे भी पढ़े: चतरा सदर अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था हुई ऑनलाइन, अब मोबाइल से घर बैठे लें डॉक्टर का अपॉइंटमेंट







1 thought on “ब्रेकिंग: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 4-5 लोगों की मौत की आशंका”