Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

इटखोरी के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर स्थित छठ घाट पर महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों, पुजारियों और दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और घाट की साफ-सफाई की। प्रकाश राम ने लोगों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही फेंकें ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो...
Published: Nov 10, 2026 10:19 PM  •  Updated: Nov 10, 2026 10:19 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज

इटखोरी (चतरा)। छठ महापर्व के आगमन से पहले ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित छठ घाट को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मां भद्रकाली छठ घाट पर सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घाट परिसर और आसपास के हिस्सों से गंदगी हटाकर साफ-सफाई की गई।

मां भद्रकाली शिक्षा एवं विकास केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश राम की मौजूदगी में आयोजित इस अभियान में छठ पूजा महासमिति के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, स्थानीय दुकानदारों, पुजारियों और क्षेत्र के लोगों ने भागीदारी निभाई। सभी ने श्रमदान कर पर्व से पहले घाट को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

इस दौरान प्रकाश राम ने कहा कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का भी पर्व है। घाट की पवित्रता बनाए रखना किसी एक समिति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों और श्रद्धालुओं से अपील की कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और घाट परिसर को गंदा होने से बचाएं।

उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूजा के दौरान आवश्यक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था को लेकर तैयारियां भी जारी हैं।

अभियान में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक गिरी हिंदुस्तानी, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव पुनीत राहुल चौरसिया, कोषाध्यक्ष रवि कुमार रतन शर्मा के अलावा युगेश्वर दांगी, सुधीर राय, दिलीप साव, सतीश सिंह, सन्नी सिंह, भरत साव, गुड्डू राम और विजय चौरसिया सहित बाजार समिति के सदस्य, दुकानदार एवं पुजारी शामिल हुए।

इसे भी पढ़े: चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

Leave a Comment