नारायणपुर (जामताड़ा)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड के बांसपहाड़ी गांव पहुंचे तथा मृतक प्रदीप मुर्मू (30) के स्वजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद की और कहा कि दुख कि इस घड़ी में सभी शोकाकुल स्वजनों के साथ है। यहां बताते कि बांसपहाड़ी गांव के 30 वर्षीय प्रदीप मुर्मू का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गई थी। वे अपने परिवार के इकलौते व्यस्क सदस्य हैं। घर में अब केवल उनकी एक छोटी सी बेटी ही रह गई है। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

सूचना मिलने पर मंत्री पहुंचे और मदद की। मंत्री ने कहा कि ऐसी घटना मर्माहत करने वाली है। उन्होंने नारायणपुर बीडीओ कमलेश कुमार दास को फोन लगाकर मृतक के आश्रितों को तत्काल अनाज उपलब्ध कराने और आवास योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि जनता के दुख सुख का भागी बन सको यही प्रयास है। एक अन्य खबर के अनुसार देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के बांदडीह के 24 वर्षीय आकाश सोरेन की केंदुवाटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मंत्री ने बांसपहाड़ी में ही मृतक के स्वजन प्रदीप मुर्मू को मुआवजा दिया। उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्य अनुकरनीय है। मौके पर मंत्री ने कहा कि सोमवार रात को केंदुवाटांड़ में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। मेरे पहुंचने से पहले वहां एम्बुलेंस भी थी। बीजेपी वाले बेवजह मुझे टारगेट करते हैं, जो ओछी राजनीति का परिचायक है। बीजेपी वालों को लगता है कि उनके कहने से वह गरीबों की मदद करना छोड़ देंगे तो बीजेपी वालों की यह भूल है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मेरे संबंध में बयान बाजी करते हैं जो सरासर गलत है। दुर्घटना में देवघर जिले के करों थाना क्षेत्र के बांदडीह के एक व्यक्ति की मौत हुई थी, मानवता के नाते मैं वहां पहुंचकर हर संभव सहायता की। अब मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद की है। हिट एंड रन के तहत मिलने वाली राशि, इंश्योरेंस की राशि समेत अन्य लाभ भी दिलाया जाएगा। मृतक के स्वजनों से लगातार संपर्क में रहूंगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड में हो रहे विकास और मेरे कार्यों को देखकर भाजपा को बोखला गए हैं और बेवजह बयानबाजी करते हैं। भाजपा वाले अच्छी तरह समझ ले कि इरफान अंसारी को रोकना उनके बस की बात नहीं है। जनता का समर्थन जिनके साथ है यह निरंतर आगे बढ़ते ही रहेंगे। भाजपा वालों को जनता के दुख सुख से लेना देना नहीं है, कभी जनता के बीच जाते नहीं है और मुझसे चिढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि घटना होता कुछ और है और बीजेपी वाले दिखाते कुछ और है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम, सलीम अंसारी, रूपेश यादव, इजलेश यादव आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े: बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग







1 thought on “जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी”