बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग
बरही (हजारीबाग)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेन्दगी छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में दिनेश साहू के पहल पर जेसीबी मशीन के माध्यम से घाट की साफ-सफाई कराई गई। वहीं, घाट की व्यवस्था को बेहतर बनाने में वार्ड सदस्य मनोज कुमार साव ने ट्रैक्टर के माध्यम से सहयोग किया। इस सफाई अभियान में पवन यादव, संदीप यादव, दिलीप यादव, रितिक कुमार, विकास कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, अजय साहू, अनिल साहू, संजय कुमार यादव, शंकर यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास से छठ घाट को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोक आस्था के महापर्व को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और स्वच्छता बेहद जरूरी है।







1 thought on “बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग”