Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

हजारीबाग के ईचाक प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा पंचायत में मुफ्त कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डिप्टी चीफ एलएडीसीएस विकास सोनी ने ग्रामीणों को नालसा-झालसा की योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि वे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 डायल कर घर बैठे मुफ्त कानूनी सलाह ले सकते हैं और मध्यस्थता केंद्र से अपने विवाद सुलझा सकते हैं...
Published: Nov 10, 2026 7:35 PM  •  Updated: Nov 10, 2026 7:35 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

ईचाक के डाढ़ा पंचायत भवन में लगा विधिक जागरूकता शिविर, टोल फ्री नंबर 15100 के जरिए घर बैठे मिलेगी कानूनी सलाह

हजारीबाग। आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को ईचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग की ओर से विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सप्ताहभर चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

शिविर में डिप्टी चीफ एलएडीसीएस विकास सोनी ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों, कानूनी अधिकारों और नालसा-झालसा की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आवेदन देकर लोग अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को अदालत तक ले जाने के बजाय मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से आपसी बातचीत और समझौते से सुलझाने का प्रयास किया जाता है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

ग्रामीणों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस नंबर पर घर बैठे मुफ्त कानूनी सलाह ली जा सकती है। स्थानीय मुखिया ने भी जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाए गए। कार्यक्रम में अधिकार मित्रों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े: कटकमसांडी: डीबलबांध जतरा मेला में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, लियो मैक्स की टीम ने नागपुरी गीतों पर बांधा समां

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

कटकमसांडी: डीबलबांध जतरा मेला में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, लियो मैक्स की टीम ने नागपुरी गीतों पर बांधा समां

1 thought on “ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी”

Leave a Comment