Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

कटकमसांडी: डीबलबांध जतरा मेला में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, लियो मैक्स की टीम ने नागपुरी गीतों पर बांधा समां

कटकमसांडी के डीबलबांध में सरना समिति द्वारा आयोजित 50 साल पुराने पारंपरिक जतरा मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में युवा नेता विक्की कुमार धान व पूर्व विधायक जेपी पटेल सहित कई अतिथियों ने शिरकत कर आदिवासी संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। वहीं, सिंगर लियो मैक्स और उनकी टीम के नागपुरी गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया...
Published: Nov 10, 2026 7:28 PM  •  Updated: Nov 10, 2026 7:28 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग के युवा नेता विक्की कुमार धान विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल, आदिवासी संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने का दिया संदेश

हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत डीबलबांध में सरना समिति आदिवासी कुटुम्ब की ओर से आयोजित पारंपरिक जतरा मेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग पांच दशकों से चली आ रही इस ऐतिहासिक जतरा की परंपरा में इस वर्ष भी हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में हजारीबाग के सक्रिय युवा नेता विक्की कुमार धान विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जतरा मेला हमारी आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और पूर्वजों की अमूल्य विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच हैं।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को बचाकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डीबलबांध में पिछले लगभग 50 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा जतरा मेला समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति पर गर्व करने और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस महिला महासचिव रेणु कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, शाहपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि शंभु यादव, युवा समाजसेवी पप्पू यादव, राजद जिला अध्यक्ष हीरामन उर्फ चरका यादव, रौशन टोप्पो, सुधीर मरांडी, दिनेश प्रधान, कुंदन राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लियो मैक्स की टीम ने नागपुरी गीतों से मचाया धमाल

जतरा मेले का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। प्रसिद्ध कलाकार लियो मैक्स की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सिंगर लियो मैक्स, दिव्या और सुगंती प्रधान ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। नागपुरी गीतों की धुन पर युवक-युवतियां देर रात तक झूमते नजर आए। मांदर की थाप और नागपुरी संगीत ने पूरे डीबलबांध को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।

पप्पू यादव ने जतरा को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

युवा समाजसेवी पप्पू यादव ने कहा कि जतरा मेले का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। साथ ही विजय सिंह भोक्ता के विशेष सहयोग की सराहना की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

हजारों की भीड़ को देखते हुए मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। कटकमसांडी थाना की पुलिस बल के साथ हजारीबाग से पहुंचे बाउंसर भी मुस्तैद रहे। आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष किशन कुजूर, सचिव राजकुमार उरांव, कोषाध्यक्ष चैतन कुजूर, पाहन विनोद कुजूर एवं बिरसा कुजूर सहित समाज के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्णा सिंह भोक्ता ने किया।

इसे भी पढ़े: एक साल चार महीने बाद टूटा इंतजार: पुनासी डैम के नीचे क्षतिग्रस्त पुल का देवघर विधायक सुरेश पासवान ने किया शिलान्यास

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

1 thought on “कटकमसांडी: डीबलबांध जतरा मेला में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, लियो मैक्स की टीम ने नागपुरी गीतों पर बांधा समां”

Leave a Comment