Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

अनिल मिश्रा बने हजारीबाग लोकसभा के सह सांसद प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर; बधाइयों का लगा तांता

Published: Nov 10, 2026 8:25 AM  •  Updated: Nov 10, 2026 8:26 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने जनहित के कार्यों को और गति देने तथा केंद्र एवं क्षेत्रीय स्तर पर संचालित कार्यक्रमों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा को लोकसभा सह सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अनिल मिश्रा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्ष 2003 में बड़कागांव मंडल के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, बड़कागांव के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने जिला भाजपा महामंत्री सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

संगठनात्मक अनुभव और लंबे राजनीतिक कार्यकाल को देखते हुए उन्हें लोकसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कदम बताया है। बरही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताते हुए अनिल मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बधाई देने वालों में बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, मणिलाल यादव, मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, सुखदेव साव, सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, भगवान केशरी, अजय मेहता, आशीष कुमार सिंह, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, रेलवे बोर्ड सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, दूरसंचार सलाहकार सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र चंद्रवंशी, कोडरमा जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, रेवाशंकर साव, आरती कौशल, नागेश्वर रजक, विजय यादव, बाबूलाल मेहता, नंदकिशोर सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, भरत सिंह, मुकेश सिन्हा, अर्जुन पांडेय, सुरेश साव, परमेश्वर साव, सीताराम साहू, गजाधर प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, गोबिंद राम, हरि गुप्ता, बंधन यादव, अवध किशोर मेहता, अभय मेहता, सुरेंद्र सोनी, द्वारिका राणा, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, भाजपा नेता रमेश ठाकुर, राजदेव यादव, लक्ष्मण यादव, महामंत्री कृष्णा कुमार साव, गुलाब रजक, बालेश्वर साव, अशोक कुमार ठाकुर, प्रवीण सिंह, अरविंद कुमार सिंह सहित बरही विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

अनिल मिश्रा की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “अनिल मिश्रा बने हजारीबाग लोकसभा के सह सांसद प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर; बधाइयों का लगा तांता”

Leave a Comment