विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। गुरुवार को प्रखंड के बनासो में स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड संकाय के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियों ने सभी का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण नशामुक्ति विषय पर तैयार रंगोली रही। इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं ने नशे के दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रंगों और दीपों की मनमोहक सजावट के जरिए स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, सकारात्मक सोच और जन-जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव गौरव पटेल ने कहा कि दीपावली महज दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज से अज्ञानता, नकारात्मकता और बुराइयों के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच का प्रकाश फैलाने का अवसर है।
वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने प्रशिक्षुओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दीपावली की सार्थकता केवल घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि समाज से बुराइयों का अंधकार मिटाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा।
मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र, विभागाध्यक्ष बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेंद्र देव, राघवेंद्र प्रताप, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, सरोज श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, डॉ. कुमारी मेधा, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीती, पूनम हेम्ब्रम, आजाद, नाजरा एवं सुनीता सहित बीएड और डीएलएड संकाय के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: मजदूरों का पैसा नहीं होगा हजम, सरकार से फंड आते ही खातों में जाएगा बकाया – फॉरेस्टर संजीत दास







1 thought on “विष्णुगढ़: दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रशिक्षुओं ने कला के जरिए दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश”