चौपारण (हजारीबाग)। रोजी-रोटी की तलाश में घर से बाहर जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना चौपारण के पपरो रोड की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पपरो रोड निवासी संदीप केसरी (पिता शंभू केसरी) परिवार की आजीविका चलाने के लिए रामगढ़ मेला में गुपचुप बेचने गए थे। इसी दौरान घर को सुनसान पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और मकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि जब संदीप केसरी वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर चोरी की घटना का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

इस घटना ने एक बार फिर चौपारण में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
इसे भी पढ़े: हजारीबाग: वोटर आईडी सत्यापन के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, सहायक प्रशासी पदाधिकारी निलंबित






1 thought on “चौपारण: रोजगार के लिए रामगढ़ मेला गया था परिवार, पीछे से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी”