चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मैदान में 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। दृष्टि आई हॉस्पिटल, चौपारण के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का नाम ‘दृष्टि कप-04’ रखा गया है।
ग्रीन बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह है। अब दर्शकों को ब्लॉक मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है।
चौपारण: रोजगार के लिए रामगढ़ मेला गया था परिवार, पीछे से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी






1 thought on “चौपारण में क्रिकेट का महासंग्राम 11 नवंबर से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम, विजेता को 50 हजार का इनाम”