Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

जामताड़ा: कुंडहित में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

कुंडहित के बजरंगबली मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत 151 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। वृंदावन के कथावाचक कौस्तुभ बल्लभ शास्त्री सात दिनों तक कथा का वाचन करेंगे...
Published: Nov 4, 2026 8:14 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 8:14 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

कुंडहित (जामताड़ा) / शेख शमीम। बुधवार को दामोदर मास महोत्सव के अवसर पर कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान गाजे बाजे व हरिनाम संकीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा मुख्यालय स्थित राजबांध तालाब से मंदिर परिसर पहुंचा। कलशयात्रा में 151 कुमारी कन्याओं द्वारा राजबांध तालाब से पवित्र कलश में जल भरकर श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश स्थापन किया गया।

कथावाचक शिशु बालक कौस्तुभ बल्लभ शास्त्री द्वारा नदी में मंत्र उच्चारण कर एक-एक कलश में जलापूर्ण किया गया। वही श्रीमद् भागवत कथा आयोजक मंडली ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीधाम वृंदावन से आगत शिशु बालक कौस्तुभ बल्लभ शास्त्री भागवत कथा वाचन करेंगे। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन आगत शिशु बालक कौस्तुभ बल्लभ शास्त्री के द्वारा विस्तार पूर्वक वर्णन किया जाएगा।

भागवत कथा को लेकर कुंडहित सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों भक्त भक्तिरस में डुबा देखा गया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, स्वाधीन पाल, आनंद दास, राजू राय, निमाई माजी, वरुण फौजदार, नयन मंडल, अमोल माजी, निमाई सेन, जगन्नाथ गण, विनोद मिस्त्री, बलहरि मंडल, नागर मंडल, घनश्याम गोराई के अलावे कुंडहित सहित आसपास गांव के हजारों भक्तजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: जामताड़ा: SIR को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक, चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को दी गई जानकारी

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “जामताड़ा: कुंडहित में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु”

Leave a Comment