Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

जामताड़ा: SIR को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक, चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को दी गई जानकारी

जामताड़ा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पांचवीं बीएलओ-बीएलए बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों की कमी वाले लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है...
Published: Nov 4, 2026 8:07 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 8:56 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

दस्तावेजों की कमी वाले मतदाताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश, एक सप्ताह में लंबित मामलों को निपटाने पर जोर

जामताड़ा / शेख शमीम। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को जामताड़ा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, दस्तावेजों के सत्यापन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नाला सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बैठक में भाग लेकर SIR प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को दस्तावेजों की कमी के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही अगले एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रपत्र-2 में अंकित नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची उपस्थित सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान बीएलए-2 और आम नागरिकों से संबंधित मतदाताओं के बारे में आवश्यक जानकारी, सुझाव एवं आपत्तियां भी प्राप्त की गईं।

जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सुनवाई पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।

इसके अलावा छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र जमा करने की जानकारी दी गई। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। चुनाव पाठशाला के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया गया।

प्रशासन ने पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करने पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़े: धनतेरस को लेकर जामताड़ा का बाजार तैयार, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों में सजे आकर्षक सामान

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “जामताड़ा: SIR को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक, चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को दी गई जानकारी”

Leave a Comment