Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

सड़क किनारे नाई की दुकान में आम ग्राहक बनें मांडू विधायक तिवारी महतो, सादगी ने जीता लोगों का दिल, लोगों से किया सीधा संवाद और सुनी उनकी समस्याएं

मांडू विधायक तिवारी महतो ने विष्णुगढ़ के बनासो चौक स्थित एक साधारण नाई की दुकान पर आम ग्राहक की तरह दाढ़ी बनवाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...
Published: Nov 4, 2026 6:52 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 6:53 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। न सत्ता का रुतबा, न सुरक्षा का तामझाम और न ही किसी तरह का विशेष इंतजाम। सड़क किनारे एक छोटी-सी नाई की दुकान, सामने आम ग्राहक की कुर्सी और उस पर बैठे मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो। सोमवार को बनासो चौक पर विधायक का यह सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, विधायक सोमवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चौक पहुंचे थे। इस दौरान वे किसी बड़े पार्लर के बजाय स्थानीय निवासी मुकेश ठाकुर की साधारण नाई की दुकान पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने आम ग्राहक की तरह कुर्सी संभाली और अपनी दाढ़ी-मूंछ बनवाई। विधायक को अपने बीच इस सहज अंदाज में देखकर दुकान पर मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण भी आश्चर्यचकित रह गए।

इस दौरान विधायक ने केवल दाढ़ी-मूंछ ही नहीं बनवाई, बल्कि स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत भी की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। सड़क किनारे एक छोटी-सी दुकान पर विधायक की यह सहज मौजूदगी जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच सीधे संवाद की एक अलग तस्वीर पेश कर गई।

आमतौर पर जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों में सुरक्षा, काफिले और विशेष व्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन बनासो चौक पर विधायक का यह अंदाज बिल्कुल अलग रहा। बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के बीच बैठना और उनकी बातें सुनना चर्चा का विषय बन गया।

विधायक के दाढ़ी बनवाने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोमवार को बनासो चौक की मुकेश ठाकुर की छोटी-सी दुकान अचानक चर्चा के केंद्र में आ गई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल उसके पद और काफिले से नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच उसकी सहज मौजूदगी और संवाद से भी बनती है।

इसे भी पढ़े: सऊदी अरब में फंसे विष्णुगढ़ के तीन मजदूरों की वतन वापसी की जगी उम्मीद, मदद के लिए आगे आए इंजीनियर मुकेश कुमार महतो

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: छठ पर्व की तैयारी तेज, डुमरी छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी पंचायत

मुनीडीह की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, अब ‘रामायण’ की टीम में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी कोयलांचल की सायंतनी ने मुंबई में बनाई पहचान, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ीं

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

सुनामी की लहरें बिना चेतावनी मचा सकती हैं तबाही, जागरूकता और सतर्कता से बच सकती हैं लाखों जानें : मुकुंद साव

जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

Leave a Comment