Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Sahibganj News: शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, दोनों पालियों में कुल 9,808 अभ्यर्थी हुए शामिल

साहिबगंज जिले के 22 केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, दोनों पालियों में कुल 11,385 में से 9,808 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसे लेकर डीसी ने सभी कर्मियों को बधाई दी है...
Published: Nov 2, 2026 1:50 AM  •  Updated: Nov 2, 2026 1:50 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

प्रथम पाली में 7,202 एवं द्वितीय पाली में 2,606 अभ्यर्थी हुए शामिल, कुल 11,385 अभ्यर्थियों में 9,808 ने दी परीक्षा

साहिबगंज संवाददाता: झारखंड अधिविध परिषद (JAC) रांची द्वारा रविवार को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के दौरान साहिबगंज जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। इसके तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 44 स्टैटिक दंडाधिकारी, 12 गश्ती दंडाधिकारी एवं 03 उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा में प्रथम पाली के लिए कुल 8,512 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,202 उपस्थित एवं 1,310 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 2,873 अभ्यर्थियों में से 2,606 उपस्थित एवं 267 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,385 अभ्यर्थियों में से 9,808 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,577अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

IMG COM 20261102 0112401

​कुल 11,385 में से 9,808 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

​जिला प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों और उनकी उपस्थिति का विवरण इस प्रकार रहा:

प्रमुख परीक्षा केंद्रों की स्थिति प्रथम एवं द्वितीय पाली

प्रथम पाली

परीक्षा केंद्र कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित
साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज 612 585 27
संध्या इंटर कॉलेज, साहिबगंज 480 462 18
राजस्थान इंटर स्कूल, साहिबगंज 240 230 10
पब्लिक हाई स्कूल, साहिबगंज 216 212 04
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, साहिबगंज 264 254 10
पीएम श्री उत्क्रमित नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय, साहिबगंज 156 149 07
जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज 280 244 36
ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज 216 156 60
केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज 192 152 40
सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), साहिबगंज 790 571 219
सेंट जेवियर्स स्कूल (हिंदी माध्यम), साहिबगंज 288 215 73
सेंट जोसेफ अकादमी, साहिबगंज 180 179 01
पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा पंचगढ़, बोरियो 298 280 18
उच्च विद्यालय, तीनपहाड़ 500 475 25
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जामनगर, राजमहल 490 474 16
+2 उच्च विद्यालय, उधवा 700 649 51
प्रोविडेंस स्कूल, साहिबगंज 264 223 41
+2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना, साहिबगंज 410 307 103
+2 जे.के. उच्च विद्यालय, राजमहल 700 523 177
बी.एल.एन.एल. बोहरा इंटर कॉलेज, राजमहल 420 308 112
+2 उच्च विद्यालय, मंगलहाट, राजमहल 466 317 149
पीएम श्री मध्य विद्यालय, नया बाजार, राजमहल 350 237 113
कुल 8,512 7,202 1,310

द्वितीय पाली

परीक्षा केंद्र कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित
साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज 207 198 09
संध्या इंटर कॉलेज, साहिबगंज 163 156 07
राजस्थान इंटर स्कूल, साहिबगंज 81 78 03
पब्लिक हाई स्कूल, साहिबगंज 73 69 04
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, साहिबगंज 89 85 04
पीएम श्री उत्क्रमित नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय, साहिबगंज 53 51 02
जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज 95 86 09
ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज 73 64 09
केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज 65 63 02
सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), साहिबगंज 267 243 24
सेंट जेवियर्स स्कूल (हिंदी माध्यम), साहिबगंज 97 82 15
सेंट जोसेफ अकादमी, साहिबगंज 61 54 07
पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा पंचगढ़, बोरियो 101 87 14
उच्च विद्यालय, तीनपहाड़ 169 162 07
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जामनगर, राजमहल 165 159 06
+2 उच्च विद्यालय, उधवा 236 225 11
प्रोविडेंस स्कूल, साहिबगंज 89 85 04
+2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना, साहिबगंज 138 129 09
+2 जे.के. उच्च विद्यालय, राजमहल 236 198 38
बी.एल.एन.एल. बोहरा इंटर कॉलेज, राजमहल 141 122 19
+2 उच्च विद्यालय, मंगलहाट, राजमहल 157 119 38
पीएम श्री मध्य विद्यालय, नया बाजार, राजमहल 117 91 26
कुल 2,873 2,606 267

वहीं इस दौरान परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन पर जिला उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल एवं परीक्षा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि सभी के सामुहिक प्रयास, सजगता एवं जिम्मेदारियों के परिणामस्वरूप जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े: Sahibganj News: बरहरवा रेलवे लोडिंग साइड में ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू, ट्रैक होगा सुरक्षित

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Sahibganj News: बरहरवा रेलवे लोडिंग साइड में ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू, ट्रैक होगा सुरक्षित

चौपारण बाजार में जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

बरही विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात, 14.83 करोड़ की 11 योजनाओं को मिली मंजूरी; दिवाली बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

सियरकोनी में भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी तेज, पांच दिसंबर को जुटेंगे आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग

रोमांचक फाइनल में खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराया, हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

अंबादोहर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल; एक की मौत की सूचना

Leave a Comment