करियातपुर में दीपक शर्मा के घर आयोजित समारोह में उमड़ीं शुभकामनाएं, बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना
बरही। प्रखंड अंतर्गत करियातपुर ग्राम पंचायत निवासी दीपक शर्मा के घर आयोजित नवजात बच्ची के छठी समारोह में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उसके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर खुशियां साझा कीं। बच्ची के जन्म की खुशी में आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी नवजात को आशीर्वाद देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुखिया मनोज कुमार, यदुनंदन यादव, सुनील केसरी, वीरू यादव, टिंकू भगत, लालजी कुमार दास, राजकुमार रविदास, बिरजू ठाकुर, विनोद रविदास, मुन्ना ठाकुर एवं संतोष प्रजापति सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।






