शोकाकुल परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
चौपारण। प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत निवासी समाजसेवी बालदेव यादव के बड़े भाई रामदेव यादव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला दिवंगत रामदेव यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला दिवंगत रामदेव यादव की अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके इस कदम से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना और आत्मीयता का भाव प्रकट हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, विकास गुप्ता, नवल यादव, विकास भुइँया, पप्पू चंद्रवंशी, नयन यादव, महेश यादव, विजय भुइँया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना
व्यक्त की।







