Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बरहेट: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, आजीविका संवर्धन की दिशा में साहिबगंज जिला प्रशासन की पहल

साहिबगंज के बरहेट स्थित गिल्हा में जिला उद्यान विभाग ने महिलाओं के लिए पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू किया, 204 महिलाओं को 30-30 उत्पादन किट देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा...
Published: Oct 28, 2026 11:49 PM  •  Updated: Oct 28, 2026 11:49 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बरहेट (साहिबगंज)। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला उद्यान कार्यालय, साहिबगंज द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उद्यान विकास योजना के तहत बरहेट प्रखंड की लबरी पंचायत स्थित गिल्हा गांव में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

IMG COM 20261028 2023436

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान पदाधिकारी रविकांत रजक एवं स्थानीय वार्ड सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सखी मंडल की दीदी एवं महिला किसानों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें कम लागत में आय सृजन की गतिविधियों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया, आवश्यक तकनीकों एवं इससे स्वरोजगार विकसित करने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे महिलाएं अपने घर एवं गांव में ही आजीविका के नए अवसर विकसित कर सकेंगी।इस पहल के तहत जिले के बरहेट, पतना, राजमहल एवं तालझारी प्रखंडों की कुल 204 महिला किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपनी मेहनत और हुनर को नियमित आय के अवसर में बदल सकें।प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रत्येक प्रशिक्षित दीदी को 30 मशरूम उत्पादन किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें मशरूम उत्पादन कार्य प्रारंभ करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक रूप से अपनाने का अवसर मिलेगा। यह पहल महिलाओं की अतिरिक्त आय बढ़ाने, परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक होगी। मशरूम उत्पादन जैसी आजीविका आधारित गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं के कौशल, आत्मविश्वास एवं आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जिला उद्यान कार्यालय की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के प्रेम पासवान, BRLF की जीवि दाह हसा (JDH 2.0) परियोजना, बरहेट के टीम लीडर मनोज कुमार पाल, सखी मंडल की दीदी, महिला किसान एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद् साहिबगंज एवं नगर पंचायत राजमहल और बरहरवा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

विष्णुगढ़: नशे की लत से बचें, स्वस्थ भविष्य चुनें: डीवीसी कोनार डैम में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

विष्णुगढ़: बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी, बाल विवाह और बाल शोषण रोकने पर जोर

Sahibganj News: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद् साहिबगंज एवं नगर पंचायत राजमहल और बरहरवा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना

बरहरवा: चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा, होगा भव्य मेंले का आयोजन

बरहेट: माहवारी स्वच्छता एवं बालिका सशक्तिकरण पर बरहेट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 thought on “बरहेट: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, आजीविका संवर्धन की दिशा में साहिबगंज जिला प्रशासन की पहल”

Leave a Comment