Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Sahibganj News: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद् साहिबगंज एवं नगर पंचायत राजमहल और बरहरवा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की, पेयजल, स्वच्छता और पीएम आवास योजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश...
Published: Oct 28, 2026 8:48 PM  •  Updated: Oct 28, 2026 8:48 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Sahibganj News: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर परिषद् साहिबगंज तथा नगर पंचायत राजमहल एवं बरहरवा के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित नगर निकायों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान नगर निकायों में पेयजलापूर्ति, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी आधारभूत संरचना, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राजस्व संग्रहण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने नगर निकायों में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।बैठक में नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।बैठक में नगर प्रशासक, साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह, नगर पंचायत प्रशासक राजमहल दानिश हुसैन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

साहिबगंज/संवाददाता

इसे भी पढ़े: साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

विष्णुगढ़: नशे की लत से बचें, स्वस्थ भविष्य चुनें: डीवीसी कोनार डैम में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

विष्णुगढ़: बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी, बाल विवाह और बाल शोषण रोकने पर जोर

बरहेट: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, आजीविका संवर्धन की दिशा में साहिबगंज जिला प्रशासन की पहल

साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना

बरहरवा: चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा, होगा भव्य मेंले का आयोजन

बरहेट: माहवारी स्वच्छता एवं बालिका सशक्तिकरण पर बरहेट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 thought on “Sahibganj News: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद् साहिबगंज एवं नगर पंचायत राजमहल और बरहरवा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित”

Leave a Comment