Sahibganj News: बरहरवा / अमर कुमार। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के नया टोला स्थित होटल कृष्णा में बुधवार को पूर्व बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान नगर क्षेत्र के चंडीपुर में मां जगदात्री पूजा एवं इस दौरान आयोजित होने वाले मेला को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूजा एवं मेला के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। वहीं इस बैठक में सर्वसम्मति से श्यामल दास को अध्यक्ष, कैलाश शर्मा, प्रदीप रविदास, संजीत यादव, तापस घोष एवं शर्मिला रजक को उपाध्यक्ष बनाया गया।वहीं गोविंदो दास को महासचिव तथा अमित भारती, राहुल कुशवाहा, संजीव गुप्ता, देवाशीष दास, कुंदन ठाकुर, संतोष चौधरी एवं कुणाल मंडल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बिक्रम दास को कोषाध्यक्ष, प्रदीप रमानी को सह कोषाध्यक्ष, बापी निर्मल प्रसाद को सोशल मीडिया प्रभारी, कृष्णा मंडल को मेला प्रभारी तथा जयंतो दास, सांवरिया माली को चंदा प्रभारी बनाया गया।इसके अलावे भी कमेटी में कई सदस्यों को शामिल किया गया है।वहीं पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि 15 नवंबर से मां जगदात्री पूजा प्रारंभ होगी। वहीं, मेला 15 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तारामाछी, ब्रेक डांस, नौका, ट्रेन सहित विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे।इसके अलावा श्रृंगार, मनिहारी, खिलौने, चाट और नाश्ते की दुकानें भी सजेंगी।
पूजा एवं मेला के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इनमें भभैया लोकनृत्य, बाउल लोकनृत्य, भक्ति जागरण, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं।बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा एवं मेला को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर अपने सुझाव भी दिए।मौके पर मनोहरलाल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़े: बरहेट: माहवारी स्वच्छता एवं बालिका सशक्तिकरण पर बरहेट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







1 thought on “बरहरवा: चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा, होगा भव्य मेंले का आयोजन”