Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

पेनल्टी शूटआउट में परोरिया की जीत, स्कूटी सहित मिला आकर्षक पुरस्कार

Published: Oct 28, 2026 7:37 PM  •  Updated: Oct 28, 2026 7:42 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

ब्रजादास केंदुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रोमांचक मुकाबले के बाद संपन्न, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चौपारण। प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत ब्रजादास केंदुआ में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। फाइनल में ब्रजादास केंदुआ और परोरिया (मयूरहंड) की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित खेल के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें परोरिया की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

IMG 20261028 WA0021

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मुकाबले का शुभारंभ किया और विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम को स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20261028 WA0017

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव का अंगवस्त्र, माल्यार्पण और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें अनुशासन, खेल भावना तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

IMG 20261028 WA0015

टूर्नामेंट के आयोजन में दादपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने स्कूटी एवं अन्य पुरस्कारों की व्यवस्था सहित आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

IMG 20261028 WA0016

कार्यक्रम में दादपुर पंचायत के मुखिया गंदोरी दांगी, नवीन यादव, पवन दांगी, मोहम्मद सिराज, गौतम यादव, आशीष यादव, अतीक अंसारी, तौफीक अंसारी, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद आफताब, सरोज सिंह, उदय भुइँया, रामवृक्ष सिंह, नितेश सिंह, रियाज अंसारी, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इम्तियाज सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “पेनल्टी शूटआउट में परोरिया की जीत, स्कूटी सहित मिला आकर्षक पुरस्कार”

Leave a Comment