रामगढ़। प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुख की घड़ी में स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने नेमरा पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने के लिए स्वामी रामदेव के प्रति आभार जताया।







1 thought on “बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन के परिवार से की मुलाकात”